RBI Grade B Admit Card 2024: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

RBI Grade B Admit Card 2024 Download: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Admit Card 2024 Download: सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी परीक्षा का एडमिट कार्ड (RBI Grade B Admit Card 2024) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (RBI Grade B Admit Card 2024 Link) से भी आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Admit Card 2024

RBI Grade B Admit Card 2024

RBI Grade B Exam 2024 Date: सितंबर में होगी परीक्षा

आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed