RBI Grade A and B Admit Card 2025: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड ए व बी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

RBI Grade A and B Admit Card 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए और बी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरबीआई ग्रेड ए व बी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade A and B Admit Card 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए और बी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 11 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरबीआई ग्रेड ए व बी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade A and B Admit Card 2025

RBI Grade A and B Admit Card 2025

आरबीआई ग्रेड ए और बी परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed