एजुकेशन

RBI Vacancy 2026: रिजर्व बैंक में असिस्टेंट बनने का सुनहरा मौका, 650 पदों के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी प्रक्रिया

RBI Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और ग्रेजुएट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

RBI Vacancy 2026

रिजर्व बैंक में असिस्टेंट बनने का सुनहरा मौका

RBI Vacancy 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। हाल ही में RBI ने 650 असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन शुल्क क्या है, आवेदन की अंतिम तिथि क्या आदि की विस्तृत जानकारी दी गई है। यदि आप भी आरबीआई में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और opportunities.rbi.org.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आइए अब आपको इस भर्ती के बारे में अन्य आवश्यक जानकारी दें।

RBI Assistant Recruitment 2026: हाइलाइट्स

भर्ती बैंक का नामभारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
पद का नामअसिस्टेंट
पदों की संख्या650
ऑनलाइन आवेदन तिथि16 फरवरी 2026
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम
आयु सीमा20 से 28 साल के बीच
शैक्षणिक योग्यताबैचलर डिग्री
ऑफिशियल वेबसाइटwww.rbi.org.in
आरबीआई असिस्टेंट प्री एग्जाम डेट (टेंटेटिव)11 अप्रैल 2026
आरबीआई असिस्टेंट मेंस एग्जाम डेट (टेंटेटिव)7 जून 2026

RBI Assistant Recruitment 2026: स्टेट वाइज पदों की जानकारी

ऑफिस/स्टेटअसिस्टेंट की वैकेंसी
अहमदाबाद20
बेंगलुरु24
भोपाल30
भुवनेश्वर18
चंडीगढ़20
चैन्नई53
गुवाहटी36
हैदराबाद11
जयपुर11
जम्मू10
कानपुर & लखनऊ50
कोलकाता29
मुंबई249
नागपुर17
नई दिल्ली49
पटना17
तिरुवनंतपुरम6
कुल650

RBI Assistant Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि

आरबीआई में असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। नीचे दिए आसान चरणों में रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

RBI Vacancy 2026: भर्ती योग्यता

- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

- उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

- एससी-एसटी उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन में पास होना अनिवार्य है।

- जिस राज्य में भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं उस स्थान की भाषा बोलनी और लिखनी आना अनिवार्य है।

- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

- उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद की नहीं होना चाहिए।

RBI Assistant Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी

आरबीआई असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवार को बेसिक पे 29 हजार प्रति माह दिया जाएगा। इसमें यदि अन्य भत्ते मिला दें तो सैलरी करीब 58,514 रुपये प्रति माह हो जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए पहले प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन की परीक्षा देनी होगी। इन दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले उम्मीदवारों को एसपीटी यानी लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा। इन सभी के रिजल्ट के आधार पर एक लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट के नाम होंगे।

RBI Assistant Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

  1. आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए RBI Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।
  4. यहां आपको अपने मोबाइल नंबर और वैध ई-मेल आईडी के माध्यम से रजिस्टर करना है।
  5. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में आवश्यक सारी जानकारी भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट भी लें।

RBI Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए सामान्य यानी जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 450 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। वही एससी, एसटी उम्मीदवारों को मात्र 50 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article