CUET PG 2026 Exam Time Table: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) के का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। NTA के अनुसार, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन अगले महीने यानी मार्च से शुरू हो जाएगा। अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में विभिन्न विषयों के पीजी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 21 दिन तक किया जाएगा, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले लाखों छात्र शामिल होंगे। इतना ही नहीं, परीक्षा का आयोजन एक नहीं बल्कि 2 से तीन शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।
कब से शुरू होगी CUET PG 2026 परीक्षाएं
एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, CUET PG 2026 का आयोजन 6 मार्च से किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12,13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 मार्च को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं। बता दें कि सीयूईटी पीजी की शुरुआत पहली शिफ्ट में योग यानी COQP21 परीक्षा के साथ होगी।
क्या है सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग
जानकारी के अनुसार, हर दिन 3 शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10.30, दूसरी शिफ्ट 12.30 से 2 बजे और तीसरी शिफ्ट 4 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
| पहली शिफ्ट | सुबह 9 से 10.30 बजे |
| दूसरी शिफ्ट | दोपहर 12.30 स 2 बजे |
| तीसरी शिफ्ट | शाम 4 से 5.30 बजे |
उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा के तय समय से करीब 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे, ताकि परीक्षा से पहले की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
किस भाषा में दे सकते हैं परीक्षाएं
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों दो भाषा यानी अंग्रेजी और हिंदी में परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा 41 भाषाओं में से संबंधित विषयों में परीक्षा उन्हीं भाषा में होगी। साथ ही बता दें कि एमटेक और हायर साइंस के विषयों की परीक्षा केवल इंग्लिश में होगी।
कितने छात्रों ने किया सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन
इस साल CUET PG 2026 की परीक्षा के लिए कुल 4,11,366 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षार्थियों को सलाह है कि शांत दिमाग के साथ परीक्षा दें और नेगटिव मार्किंग का ध्यान देते हुए प्रश्नों के उत्तर दें।
कब जारी होगा CUET PG Admit Card 2026
परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एनटीए द्वारा सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। उसके बाद बाद करीब 5 दिन पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह कि वह आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें और एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए जारी निर्देशों पर अपनी नजर बनाएं रखें, ताकि उन्हें इस संबंध में ताजा अपडेट मिलते रहें।
