रेलवे द्वारा NMG नाम की ट्रेनों का संचालन किया जाता है। NMG की फुल फॉर्म New Modified Goods है। इसका अर्थ है कि यह मालगाड़ी ट्रेन है। यह एक राज्य से दूसरे राज्य में बेशकीमती सामान ले जाती है।
NMG ट्रेन एक दम पैसेंजर गाड़ी की तरह दिखती है, बस फर्क इतना है कि इसमें न तो कोई दरवाजा होता है और न ही खिड़की होती है। यह पूरी तरह से पैक ट्रेन होती है।
आमतौर पर यात्री ट्रेनों की गति अधिक होती है, लेकिन NMG ट्रेनों की गति करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है।
बता दें कि रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेनों के ICF कोच कोडल की लाइफ 20 से 25 साल होती है। लेकिन कई कोच इस ड्यूरेशन से पहले ही खराब हो जाते हैं। ऐसे में इन कोच को Periodic Overhauling के लिए प्रेषित घोषित किया जाता है। इसके बाद इसे ऑटो कैरियर में बदलकर NMG ट्रेन नाम दिया जाता है।
जानकारी के अनुसार, NMG ट्रेनों में मिनी ट्रक, ट्रैक्टर और कार जैसे अन्य बेशकीमती सामानों को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जाता है।
Periodic Overhauling के लिए गए पैसेंजर कोच को मोडिफाई किए जाते हैं, जिसमें NMG ट्रेनों की खिड़की दरवाजे को बंद कर दिया जाता है। ताकि इसमें कार और ट्रैक्टर को ले जाया जा सके। खिड़की दरवाजे बंद होने के कारण इसमें छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है।