RBI Assistant Prelims Marks 2024, RBI Assistant Score Card 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम के मार्क्स (RBI Assistant Prelims Marks 2024) आज जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 (RBI Assistant Prelims Score Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
RBI Assistant Score Card 2024
RBI Assistant Score Card 2024: जारी हुआ स्कोर कार्ड
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 15 दिसंबर को जारी किया गया। जबकि, आज इस परीक्षा के मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मार्क्स चेक करने की सुविधा 31 जनवरी से 31 जुलाई 2024 तक उपलब्ध रहेगी।
How to download RBI Assistant Score Card 2024
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट प्रीलिम्स मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Mains Result 2024: कब आएगा मेन्स रिजल्ट
आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बता दें कि असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 20,700 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
