RBI Assistant Mains Admit Card 2023, RBI Assistant Mains Exam Date 2023: आरबीआई असिस्टेंट मेन्स परीक्षा के लिए अभ्यर्थी लगातार गूगल पर अपने प्रवेश पत्र को लेकर सर्च कर (RBI Assistant Mains Admit Card) रहे हैं। बीते शुक्रवार की दोपहर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सहायक भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी (RBI Assistant Mains Exam Date) किया था। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया गया है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। आरबीआई मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 25 दिसंबर से पहले जारी होने की संभावना है।
RBI Assistant Mains Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें आरबीआई असिस्टेंट का एडमिट कार्ड
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरबीआई असिस्टेंट के कुल 450 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। बता दें आरबीआई मेन्स की परीक्षा 31 दिसंबर को निर्धारित है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
RBI Assistant Mains Admit Card 2023 Download
- rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBI Assistant Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Refistration Number और Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचेडाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या कोई अन्य गड़बड़ी पाई जाती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में सुधार कर आपको मेल कर दिया जाएगा।
RBI Assistant Mains Admit Card: ये जानकारी होगी दर्ज
- अभ्यर्थी का नाम
- अभ्यर्थी के पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का कोड
