RBI Assistant Mains Admit Card 2023: यहां से डाउनलोड करें आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Mains Admit Card 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा असिस्टेंट मेन्स आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम 2023 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Mains Admit Card 2023: आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा असिस्टेंट मेन्स एग्जाम (RBI Assistant Mains Exam 2023) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा मे सफलता हासिल की है, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

RBI Assistant Mains Admit Card 2023

RBI Assistant Mains Admit Card 2023

RBI Assistant Mains Exam 2023: कब व कैसे होगी परीक्षा

आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 135 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed