Rana Sanga Jayanti 2025: युद्ध में गंवाया एक हाथ और आंख, फिर भी कांपते थे दुश्मन! जानें कौन थे वीर योद्धा राणा सांगा

Rana Sanga Jayanti 2025: राणा सांगा की जयंती, हर साल 12 अप्रैल को मनाई जाती है। यह दिन हमें राणा सांगा के जीवन, उनके संघर्ष और उनकी वीरता को याद करने का एक अवसर प्रदान करता है।

Rana Sanga Jayanti 2025 (Rana Sana Kaun The): राणा सांगा की जयंती, हर साल 12 अप्रैल को मनाई जाती है। यह दिन हमें राणा सांगा के जीवन, उनके संघर्ष और उनकी वीरता को याद करने का एक अवसर प्रदान करता है। राणा सांगा का वास्तविक नाम 'संग्राम सिंह' था। वह मेवाड़ के एक महान शासक और युद्धवीर थे। उनका जन्म 1482 में हुआ था। राणा सांगा न केवल एक युद्ध नायक थे, बल्कि एक रणनीतिकार भी थे। उनके शासनकाल के दौरान मेवाड़ ने एक सशक्त और समृद्ध राज्य के रूप में खुद को स्थापित किया। राणा सांगा के युद्ध कौशल और नेतृत्व क्षमता की मिसाल उनके युद्धों में देखी जा सकती है।

Rana Sanga

Rana Sanga

राणा सांगा और बाबर का युद्ध

राणा सांगा ने अपने जीवन काल में तमाम युद्ध लड़े थे। इनमें से कुछ इब्राहिम लोधी, महमूद खिलजी और बाबार के खिलाफ भी लड़ाइयां शामिल थीं। राणा सांगा और बाबर के बीच हुई खानवा की लड़ाई (1527) को भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण युद्ध माना जाता है। राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ एक विशाल गठबंधन तैयार किया था, जिसमें राजपूतों और अन्य राजाओं की सेनाएं शामिल थीं। वे इस युद्ध में विजयी तो नहीं हो सके लेकिन उनकी वीरता और संघर्ष ने उन्हें इतिहास के पन्नों में अमर कर दिया।

End of Feed