Winter Vacation in Rajasthan Schools: राजस्थान के स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा, जानें कब से कब तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां

Rajasthan schools Winter Vacation Date announced: राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने दिसंबर का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर छुट्टियों को स्पष्ट किया है। कैलेंडर के अनुसार, जयपुर, अजमेर, कोटा सहित प्रदेश भर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।

Rajasthan schools Winter Vacation Date announced: नवंबर का महीना गुजरने में दो दिन बचे हैं और अब दिसंबर आने वाला है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। ऐसे में स्कूली छात्रों को परेशानी उठानी पड़ती है। सर्दी के चलते कई राज्यों में विंटर वेकेशन की तैयारी होने लगी है। आइये जानते हैं कि राजस्थान में सर्दी की छुट्टियां कब से है और जयपुर सहित पूरे राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने दिसंबर का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर छुट्टियों को स्पष्ट किया है। कैलेंडर के अनुसार, जयपुर, अजमेर, कोटा सहित प्रदेश भर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।

Winter Vacation in Rajasthan Schools

राजस्थान में विंटर वेकेशन का ऐलान (Photo: X/BhajanlalBjp)

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग ने दिसंबर का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार, जयपुर, अजमेर, कोटा सहित प्रदेश भर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। इससे पहले 25 दिसंबर तक रविवार छोड़ कोई छुट्टी नहीं होगी। बीते वर्षों में 31 दिसंबर तक छुट्टी होती थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 जनवरी कर दिया गया। इस बबार गुरु गोविंद सिंह जयंती और क्रिसमस की छुट्टियां भी सर्दी की छुट्टियों में शामिल हो गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने साफ किया कि 15 दिसंबर से छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। छुट्टियां 25 दिसंबर से ही प्रभावी होंगी।

End of Feed