Rajasthan Public Service Commission: RPSC राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) बहुत जल्द सीनियर शिक्षकों की ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसे विषयवार पीडीएफ के तौर पर डाउनलोड किया जा सकता है।
RPSC (Canva)
एक बार आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड लिंक इस आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा ताकि उम्मीदवार अपनी आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड कर सकें।
राजस्थान सीनियर टीचर आंसर की देखने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर इसके बाद Answer Key Section में जाएं।
- आज की तारीख में सबसे ऊपर सब्जेक्ट वाइज आंसर की का लिंक आपको दिखेगा।
- सब्जेक्ट वाइज Model Answer For Senior Teacher Com. Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक क्लिक करते ही आपके सामने मॉडल आंसर की का पीडीएफ खुल जाएगा।
