Rajasthan PTET Result 2025 Declared: खत्म हुआ इंतजार! वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने आज 2 जुलाई को राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पीटीईटी के 2 वर्षीय बीएड व चार वर्षीय बीएससी बीएड कोर्स में दाखिला चाह रहे परीक्षार्थी खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी Rajasthan PTET Result 2025 Online देख सकते हैं। बता दें, राजस्थान पीटीईटी की फाइनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई थी।
राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2025 ptetvmoukota2025.in पर घोषित, यहां सीधा लिंक देखें
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की समयसीमा 26 जून को समाप्त हो गई थी। 15 जून, 2025 को प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने का तरीका
Rajasthan PTET Result 2025 Online Check करने के लिए क्या करें?
Rajasthan PTET Result 2025 Pdf Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- Rajasthan PTET Result 2025 Website पर जाएं।
- अपने दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय बीएड कोर्स का चुनाव करें।
- Rajasthan PTET Result 2025 Link पर क्लिक करें।
- क्रेडिंशियल भरें, और Rajasthan PTET Result 2025 Download करें।
इससे पहले 24 जून, 2025 को फाइनल आंसर की जारी गई थी। ये परिणाम राजस्थान के सरकारी और निजी कॉलेजों में 2 वर्षीय बी.एड और 4 वर्षीय एकीकृत बी.ए./बी.एससी. बी.एड कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जारी किया गया है।
क्या होगा आगे
पीटीईटी रिजल्ट आज जारी हो गया है, इसमें पास उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेंगे, जिसमें अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बीएड कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
