Rajasthan Pre DElEd 2022 को लेकर बड़ी खबर आई है, राजस्थान सरकार ने आवेदन पत्रों को सही करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर आवेदन में सुधार कर सकेंगे। बता दें, इसके लिए समय सीमा ज्यादा नहीं है, एडिट विंडो 11 नवंबर, 2022 तक खुली रहेगी। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और अपना परिणाम देख लिया है, वे अगर जरूरत समझें तो आवेदन पत्र को सही कर सकते हैं।
राजस्थान प्री डीएलएड 2022
नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र को सही करने की तिथि 6 नवंबर, 2022 से 9 नवंबर, 2022 तक थी, लेकिन वेबसाइट पर एडिट विंडो को 6 नवंबर, 2022 से 11 नवंबर, 2022 तक कर दिया गया, यानी आज भर Rajasthan Pre DElEd 2022 के लिए आवेदन में सुधार का आखिरी मौका है।
नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार अपने कैडर, सब कैडर और जेंडर जैसी जानकारी को सुधार सकते हैं, क्योंकि आज के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही फॉर्म को सही कर लिया है, उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है। जो कोई भी अपने फॉर्म को संशोधित करना चाहता है, उनके लिए आज लास्ट डेट है।
राजस्थान प्री डीएलएड 2022 एप्लिकेशन में ऐसे करें सुधार
- आधिकारिक वेबसाइट - panjiyakpredeled.in पर जाएं
- फिर उम्मीदवार लॉगिन करें और पहले विवरण दर्ज करें
- जहां भी आवश्यक हो, आवेदन पत्र में सुधार करें
- सुधार के करने के बाद फॉर्म जमा करें और शुल्क का भुगतान करें और इस डाउनलोड कर लें
रिजल्ट देखने का आखिरी मौका
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रिजल्ट्स देखा नहीं है या फिर डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें, क्योंकि यह लिंक आवेदन सुधार विंडों के साथ बंद किया जा सकता है, खबर लिखे जाने तक रिजल्ट देखने का लिंक एक्टिव है। इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक -
आवेदन पत्र को सही करने के लिए, उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा और उम्मीदवार उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से आवेदन को संपादित कर सकते हैं।
