Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी आंसर-की जल्द, एक क्लिक से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

Rajasthan Patwari Answer Key 2025 PDF Download: राजस्थान पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Patwari Answer Key 2025 PDF Download: राजस्थान पटवारी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पटवारी आंसर-की 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan Patwari Answer Key 2025 (Photo Credit: Canva)

Rajasthan Patwari Answer Key 2025 (Photo Credit: Canva)

राजस्थान पटवारी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। राजस्थान पटवारी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

End of Feed