Rajasthan Home Guard Physical Date: निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान ने राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती के लिए होने वाली फिजिकल टेस्ट की डेट की घोषणा कर दी गई है। निदेशालय द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। लिखित परीक्षा पास करने वाले जिन उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए चुना गया है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस का पीडीएफ डाउनलोड करके चेक कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस में होमगार्ड फिजिकल एग्जाम की डेट जारी
कब होगी राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती 2023 का फिजिकल टेस्ट
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पुलिस में होमगार्ड की भर्ती 2023 में निकाली गई थी, जिसका फिजिकल टेस्ट अब यानी 2026 में होने वाला है। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, फिजिकल टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट परीक्षा (PST) का आयोजन 16 मार्च 2026 से शुरू होगा।
कितने होमगार्ड पदों के लिए निकाली गई थी भर्ती
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान होम गार्ड पदों के लिए भर्ती 2023 में निकाली गई थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान द्वारा राजस्थान पुलिस में होमगार्ड के 3842 पदों की भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए फिजिकल परीक्षा का आयोजन अब किया जा रहा है।
किन जिलों में होगा फिजिकल टेस्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस होम गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट राज्य के कुल 9 जिलों में आयोजित किया जाएगा। इन जिलों में अलवर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सीकर, उदयपुर और कोटा शामिल है।
होम गार्ड फिजिकल टेस्ट कितने अंकों की होगी?
राजस्थान पुलिस होम गार्ड फिजिकल टेस्ट 25 अंकों के लिए होगा। विशेष योग्यता के लिए 20 अंक मिलेंगे। यानी कुल 45 अंकों के आधार पर परीक्षा के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के लिए चुना जाएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
