Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024 Guidelines: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जारी किया जा चुका है। वहीं, प्रशासन ने इस परीक्षा को कराने की पूरी तैयारी कर ली है। प्री डीएलएड परीक्षा 30 जून को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 33 जिलों के 1917 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 12.30 से 03.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में चार लाख पैंतालीस हजार चार सौ चौवन अभयर्थियों ने आवेदन किया है।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024
प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (प्री डीएलएड परीक्षा) 2024 के असफल आयोजन के लिए शासन सचिव, स्कूल शिक्षा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल ने प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (प्री डीएलएड परीक्षा) 2024 प्रवेश पूर्व परीक्षा के सफल आयोजन के निर्देश दिए।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024 Date
प्री डीएलएड परीक्षा 30 जून को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा 33 जिलों के 1917 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 12.30 से 03.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में चार लाख पैंतालीस हजार चार सौ चौवन अभयर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर परीक्षा संचालन, नियंत्रण एवं प्रबोधन के लिए जिला समन्वयक, कॉलेज प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) नियुक्त किए गए हैं।
How to download Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
- फिर राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2024: व्यवस्था रहेगी दुरुस्त
शिक्षा सचिव ने ओएमआर सीट्स, प्रश्न पत्र एवं अन्य गोपनीय सामग्री को ट्रेजरी एवं सब ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाने, परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उचित पर्यवेक्षण, परीक्षा समाप्ति पर परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त गोपनीय सामग्री को निर्धारित संग्रहण केन्द्रों पर संग्रहित कर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
