Rajasthan BSTC Pre DELED 2023: जारी हुआ बीएसटीसी प्री डीएलएड का नोटिफिकेशन, तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 04:26 PM IST

Rajasthan BSTC Pre DELED 2023: पंजीयक शिक्षा विभाग राजस्थान ने बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यहां आवेदन के लिए लिंक 10 जुलाई 2023 से एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pajiyakpredeled.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

Rajasthan BSTC Pre DELED Exam 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजीयक शिक्षा विभाग राजस्थान ने बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Rajasthan BSTC Pre Deled Notification) दिया है। यहां आवेदन के लिए लिंक 10 जुलाई 2023 से एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pajiyakpredeled.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा (BSTC Pre Deled Notification 2023) सकेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के जरिए राजस्थान के कुल 372 डीएलएड कॉलेजों के 25000 सीटों पर दाखिला होगा।

Rajasthan BSTC Pre DELED 2023 notification

Rajasthan BSTC Pre DELED 2023 notification: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2023 के लिए करें अप्लाई

बता दें इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी दो वर्षीय डीएलएड कोर्स के लिए पात्र माने जाते हैं। डीएलएड करने वाले उम्मीदवार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र (Rajasthan BSTC Pre Deled Exam 2023) माने जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी पंजीयक शिक्षा विभाग को डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। यहां आप आवेदन करने के लिए योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed