Rajasthan BSTC Counselling 2026: राजस्थान बीटीएससी प्री-डीएलएल परीक्षा के परिणाम 10 जून दोपहर 3 बजे शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर द्वारा घोषित किए गए थे। रिजल्ट की घोषणा करने के बाद, आज यानी 11 जून से वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल और नियम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया (Rajasthan Pre DElEd Counselling) का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज से यूनिवर्सिटी द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Counselling 2026 (Photo - AI)
कितनी सीटों पर होगी एडमिशन प्रक्रिया
बता दें कि राज्य के विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध 25970 डीएलएड सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी। रजिस्टर उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर कॉलेज चुनने और उनकी प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
जैसा कि आपको बताया कि राजस्थान प्री-डीएलएड कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवार खुद को 16 जून तक रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद हो जाएगी और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
चॉइस फिलिंग में कितने कॉलेज भर सकते हैं?
बता दें कि काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करते हुए उम्मीदवारों कॉलेज भरने की कोई सीमा नहीं है। उम्मीदवार कम से कम एक और अधिक से अधिक कॉलेज एड कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि उम्मीदवार अंतिम तिथि तक अपनी चॉइस लॉक नहीं करते हैं तो वह खुद लॉक हो जाएगी।
क्या है योग्यता?
बता दें कि काउंसलिंग के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के कम से कम 50 प्रतिशत और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच उम्मीदवारों के 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। यदि कोई भी उम्मीदवार किसी भी प्रकार का फर्जी दस्तावेज लगता है या किसी भी प्रकार की जानकारी गलत निकलती है तो वह इस प्रक्रिया से बाहर भी किया जा सकता है।
काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी लिस्ट 13 जुलाई और तीसरी लिस्ट 22 जुलाई को जारी की जाएगी। शेड्यूल इस प्रकार है -
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट - 3 जुलाई 2026
शुल्क का भुगतान - 3 से 9 जुलाई 2026
कॉलेज रिपोर्टिंग एंड डॉक्यूमेंट सबमिशन - 7 से 9 जुलाई 2026
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट - 13 जुलाई 2026
शुल्क का भुगतान - 14 से 19 जुलाई 2026
कॉलेज रिपोर्टिंग एंड डॉक्यूमेंट सबमिशन - 14 से 20 जुलाई 2026
तीसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट - 22 जुलाई 2026
शुल्क का भुगतान - 22 से 27 जुलाई 2026
कॉलेज रिपोर्टिंग एंड डॉक्यूमेंट सबमिशन -22 से 28 जुलाई 2026
कैसे करें आवेदन
स्टेप 1 - राजस्थान प्री-डीएलएड की मुख्य वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं (प्रत्येक वर्ष के अनुसार लिंक में बदलाव हो सकता है)।
स्टेप 2 - होम पेज पर उपलब्ध Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए पेज पर अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
स्टेप 4 - आवेदन पत्र में आवश्यक सारा विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5 - काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें। इसे ई-मित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से जमा करें।
स्टेप 6 - रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवार अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेजों का चयन करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट जरूर लें।
क्या है काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
राजस्थान प्री-डीएलएड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3000 रुपये है। इस फीस का भुगतान करने वाले किसी भी उम्मीदवार को यदि कॉलेज आवंटित नही होता है तो उसे 100 रुपये काटकर 2900 रुपये वापस किए जाएंगे। अगर कॉलेज मिलता है, लेकिन छात्र रिपोर्टिंग नहीं कहता है को 500 रुपये काटकर 2500 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे।
