Rajasthan BSTC Counselling 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा राजस्थान में BSTC यानी बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स 2025 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट हाल ही में जारी कर दी गई थी। इस लिस्ट को वेबसाइट predeledraj2025.in पर जारी किया गया था, उम्मीदवार लॉगिन क्रेडिंशियल का उपयोग करके Rajasthan BSTC 2025 First Seat Allotment List चेक कर सकते हैं। इसके बाद से परीक्षा में शामिल छात्र लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं, कि आगे क्या होगा, क्या हैं स्टेप्स? काउंसलिंग में किन बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है? जानें इस लेख से
राजस्थान बीएसटीसी फर्स्ट सीट अलॉटमेंट लिस्ट
गौरतलब है कि यह पूरी प्रक्रिया दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो जाएंगे, वे लेवल वन शिक्षक के रूप में कार्य कर सकेंगे।
अब आगे क्या?
Rajasthan BSTC 2025 First Seat Allotment List जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है। हालांकि 23 जून से काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर एडमिशन फीस भरना, डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाना और अपने अलॉट हुए संस्थान में रिपोर्ट करने की जरूरत होती है।
खुल गई शुल्क भुगतान की विंडो
मेरिट-आधारित सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद, सीट आवंटित करने वाले उम्मीदवारों को 13,555 रुपये का प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क भुगतान के लिए विंडो 26 जून से खुल चुकी है, और 2 जुलाई, 2025 तक खुली रहेगी।
Rajasthan BSTC pre D.El.Ed seat allotment result online
राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड सीट आवंटन रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: predeledraj2025.in
चरण 2: “बीएसटीसी 2025 प्रथम सीट आवंटन परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
चरण 4: अपनी आवंटन स्थिति देखें और आवंटन पत्र डाउनलोड करें।
फिजिकल रिपोर्टिंग 27 जून से
उम्मीदवार ई-मित्र, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे विभिन्न विकल्पों के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के बाद, दस्तावेज सत्यापन और आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग आज 27 जून से 3 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
