Rajasthan Board Result 2026: क्या 20 मार्च को नहीं आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? जानें क्या है ताजा अपडेट

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट का 10 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं। पहले रिजल्ट के 20 मार्च को जारी होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इस पर कोई आधिकारिक सूचना न आने पर माना जा रहा है कि अब रिजल्ट रविवार के बाद यानी अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।

Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार अभी भी जारी है। आरबीएसई द्वारा 10वीं के रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। लेकिन रिजल्ट जारी होने के तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पहले कयास लगाए गए थे कि राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026, 20 मार्च को जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं है। बीते दिनों बोर्ड ने कहा था कि रिजल्ट की घोषणा करीब 24 घंटे पहले जानकारी दी जाएगी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि 20 मार्च को रिजल्ट की घोषणा नहीं की जाएगी। लेकिन अब सवाल यह है कि रिजल्ट आएगा कब?

Rajasthan Board Result 2026

Rajasthan Board Result 2026 (Photo - Canva)

बोर्ड ने क्या कहा?

राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा रिजल्ट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। बस यही पता लग पाया है कि 5वीं और 8वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा तारीख जारी की गई है। लेकिन 10वीं के रिजल्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच बोर्ड सिर्फ यह ही कहा है कि जल्द रिजल्ट को लेकर अपडेट जारी किया जाएगा।

End of Feed