RBSE 10th 12th Time Table 2023: जानें कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट?

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 5, 2023, 04:30 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2023 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं आरबीएसई परीक्षा 2023 को लेकर डेट शीट का इंतजार हो रहा है। आरबीएसई जल्द ही डेट शीट जारी कर सकता है और इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in की मदद से अपडेट को देखा जा सकता है।

RBSE Rajasthan Board 10th 12th Time Table 2023 Date Sheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट (Rajasthan Board 10th and 12th Date Sheet) की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड जल्द छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। एक बार डेट शीट रिलीज किए जाने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी।

Rajasthan Board, RBSE Date Sheet 2023

राजस्थान बोर्ड 2023 डेटशीट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के लेटेस्ट अपडेट के लिए राजस्थान बोर्ड और स्कूल शिक्षा मंत्री के सोशल मीडिया पेज पर देखें। समाचार रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट पब्लिश करने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब है कि राजस्थान बोर्ड जल्द ही पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकता है।

End of Feed