Rajasthan Board 2023: अलर्ट! राजस्थान बोर्ड टाइमटेबल में हुआ बदलाव, तुरंत करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 10:57 AM IST

Rajasthan Board Exam 2023 Date Revised: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट में कुछ बदलाव किया है। यदि आप भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यहां से तुरंत नई परीक्षा ति​थियां नोट करें।

Board of Secondary Education, Rajasthan ने बड़ी खबर जारी की है, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें, राजस्थान बोर्ड की परीक्षा तिथि में कुछ बदलाव कर दिया गया है, अब आपको नई तिथियों के बारे में जानने की जरूरत है। हालांकि राजस्थान बोर्ड 2023 की समय सारिणी लगभग वही है, लेकिन बदलाव छोटा ही क्यों न हो आपको पता होना चाहिए।

rajasthan board 2023 date sheet revised

बदल गई राजस्थान बोर्ड की परीक्षा तिथि (Image source - pixabay)

RBSE Board Exam 2023 की समय-सारिणी (Rajasthan Board 2023 Time Table) को संशोधित किया गया है और यह आरबीएसई की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। Rajasthan Board 2023 के तहत, कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए 3 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। Rajasthan Board अब इस परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल, 2023 को आयोजित करेगी।

End of Feed