Rajasthan BA B.Ed Result 2025, Uniraj Result 2025 Declared: राजस्थान यूनिवर्सिटी (UNIRAJ) ने बीए बीएड पार्ट 1, 2 और 3 इंटीग्रेटेड कोर्स का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan BA B.Ed Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Rajasthan BA B.Ed Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यह कोर्स उन विद्यालर्थियों के लिए बनाया गया है जो ग्रेजुएशन के साथ-साथ टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स की अवधि कुल चार वर्ष की होती है। यहां छात्र एक साथ ग्रेजुएशन और बीएड की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।
Rajasthan BA BEd Result 2025 Declared: यहां देखें राजस्थान बीए बीएड परीक्षा का रिजल्ट
बता दें इससे पहले 28 सितंबर को विभिन्न कोर्सेज जैसे बीएससी-बीएड, बीएड स्पेशल और बीए पार्ट 3 का रिजल्ट जारी किया गया था। वहीं अब बीए बीएड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
How To Check Rajasthan BA B.Ed Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UNIRAJ की ऑफिशियल वेबसाइ पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UNIRAJ BA B.ED Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉ पर सेव कर लें।
Rajasthan BA B.Ed Score Card 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- उम्मीदवार का नाम (Candidate Name)
- माता-पिता का नाम (Mthers Fathers Name)
- उम्मीदवार की जन्मतिथि (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा में प्राप्त अंक (Achieving Marks)
- उम्मीदवार की रैंक (Candidate Rank)
- पासिंग स्टेट्स (Passing Status)
- परीक्षा का कुल अंक (Total Marks)
राजस्थान बीए बीएड परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
