RSSB Guideline: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, जींस पहनी तो नहीं मिलेगी एंट्री, ड्रेस कोड को लेकर सख्त नियम

RSSB Guideline for 4th Grade Recruitment Exam: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए RSSB नए और सख्त नियम लेकर आया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को जींस पहनकर आने पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RSSB Guideline for 4th Grade Recruitment Exam: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए RSSB नए और सख्त नियम लेकर आया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को जींस पहनकर आने पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थी को आधी-पूरी बाजू का शर्ट, टी-शर्ट पहन कर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी, आधी-पूरी बाजू का कुर्ता पहन कर आ सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा ग्रुप डी/श्रेणी 4 के 53,749 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी और यह 18 से 21 सितंबर 2025 तक होगी। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य गणित से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Rajasthan 4th Grade Recruitment Exam 2025

Rajasthan 4th Grade Recruitment Exam 2025

ड्रेस कोड को लेकर सख्त नियम

अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड तय करते हुए यह फैसला लिया गया है कि अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को जींस पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को बालों में सामान्य रबड़ बैड पहन कर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आना होगा।

End of Feed