RPF Constable Recruitment 2024: फर्जी है रेलवे पुलिस कांस्टेबल की 4660 भर्ती, जानें क्या कहा रेल मंत्रालय ने

Railway Police Constable Recruitment 2024: रेलवे पुलिस में कांस्टेबल के 4660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इस भर्ती को लेकर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि रेल मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ है।

Railway Police Constable Recruitment 2024: सोमवार को रेलवे पुलिस फोर्स में कांस्टेबल के पद पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन सामने आया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल के कुल 4660 पदों पर भर्तियां होनी थी। अब इस भर्ती नोटिफिकेशन को फर्जी बताया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।

RPF Constable Recruitment

रेलवे पुलिस फोर्स भर्ती

दरअसल, रेलवे पुलिस फोर्स की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन में दावा किया गया कि रेलवे पुलिस में कांस्टेबल के कुल 4660 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए 15 अप्रैल से आवेदन शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

End of Feed