Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप डी की भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस आ गया है। जिन लोगों ने 22,000 पदों के लिए फॉर्म भरा था वो अब चेक कर सकते हैं कि उनका फॉर्म स्वीकार हुआ, शर्तों के साथ स्वीकार हुआ या रिजेक्ट हुआ।स्टेटस देखने के लिए rrbapply.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें। RRB SMS और ईमेल से भी जानकारी भेजेगा। इस बार इस भर्ती के लिए करीब 53 लाख लोगों ने आवेदन किया है। RRB ने CBT परीक्षा की तारीख भी बता दी है। इस 3 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आपका एग्जाम शहर और तारीख परीक्षा से 10 दिन पहले वेबसाइट पर आएगी।
एग्जाम सेंटर पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसलिए असली आधार कार्ड या ई-आधार का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी है।
कितने पद और किसके लिए?
कुल 22,000 पद हैं। सबसे ज्यादा पद ये हैं:
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV: 11,032 पद
- प्वाइंट्समैन-B: 5,053 पद
- असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम: 1,509 पद
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
सिलेक्शन कैसे होगा?
- CBT - कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- PET - फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
CBT पास करने वाले ही PET देंगे।
CBT का पैटर्न और पासिंग मार्क्स
पेपर 90 मिनट का होगा। 100 सवाल आएंगे।
- जनरल साइंस: 25 सवाल
- मैथ्स: 25 सवाल
- रीजनिंग: 30 सवाल
- GK और करेंट अफेयर्स: 20 सवाल
नेगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा।
पास होने के लिए:
- UR / EWS: 40% अंक
- OBC / SC / ST: 30% अंक
RRB ने कहा है कि CBT के नंबर नॉर्मलाइज किए जाएंगे और कुल सीटों से 3 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 770 बिलियन डॉलर का होगा स्पेस टेक्नोलॉजी का बाजार, गोल्डन चांस के लिए भारतीय छात्र हो जाएं तैयार
