QS World University Sustainability Rankings 2027: दुनिया के टॉप 200 संस्थानों में IIT दिल्ली शामिल, भारत के 99 विश्वविद्यालयों ने बनाई जगह

QS World University Sustainability Rankings 2027 की लिस्ट में इस साल भारत के 99 संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है। आईआईटी दिल्ली ने भारतीय संस्थानों में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि आईआईटी खड़गपुर ने दूसरा और तीसरा स्थान दिल्ली विश्वविद्यालय का नंबर आता है।

QS World University Sustainability Rankings 2027: वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय शिक्षण संस्थानों ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। ताजा जारी हुई क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 (QS World University Sustainability Rankings 2027) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने देश का नाम रोशन करते हुए भारत के शीर्ष संस्थान का दर्जा हासिल किया है। आईआईटी दिल्ली ने दुनिया के टॉप 200 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाते हुए 194वां स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद आईआईटी खड़गपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय का नंबर आता है। पर्यावरण, सामाजिक प्रभाव और सुशासन जैसे मानकों पर आधारित इस वैश्विक सूची में भारत के कुल 99 संस्थान शामिल हुए हैं।

QS Sustainability Rankings 2027

QS World University Sustainability Rankings 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

टॉप भारतीय संस्थानों का प्रदर्शन

इस वर्ष की रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं -

End of Feed