QS World University Rankings Sustainability 2026 में भारत से आईआईटी दिल्ली आगे, इस देश की यूनिवर्सिटी को मिला पहला स्थान

QS World University Rankings Sustainability 2026: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 को आज 18 नवंबर को जारी किया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटीडी) इस वर्ष भारत में शीर्ष रैंक वाला संस्थान बनकर उभरा है, जानें इस सूची में किस देश की यूनिवर्सिटी ने मारी बाजी

QS World University Rankings Sustainability 2026: क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 की घोषणा आज 18 नवंबर को की गई है। इस रैंकिंग में कोई भी भारतीय संस्थान टॉप 200 में जगह नहीं बना पाया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईटीडी) इस वर्ष भारत में शीर्ष रैंक वाला संस्थान बनकर उभरा है। हालांकि, आईआईटी दिल्ली पिछले वर्ष के 171वें स्थान से फिसलकर 205वें स्थान पर आ गया है।

QS World University Rankings Sustainability 2026 List Released IIT Delhi becomes Indias top college in country

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग सस्टेनेबिलिटी 2026

आईआईटी दिल्ली के बाद आईआईटी बॉम्बे का स्थान रहा, जिसकी वैश्विक रैंकिंग 236 (पिछले वर्ष 235वें स्थान से एक पायदान नीचे) और आईआईटी खड़गपुर का स्थान रहा (236, पिछले वर्ष 202वें स्थान से नीचे)।

End of Feed