Punjab School Closed: पंजाब में ठंड का कहर, 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश

Punjab School Closed till 7 january: पंजाब में भीषण ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

Punjab Schools Winter Vacation, Punjab School Closed: पंजाब में भीषण ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

Punjab School Closed: पंजाब में ठंड का कहर

Punjab School Closed: पंजाब में ठंड का कहर (Image: Canva)

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं। अब राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी से पहले की तरह खुलेंगे।

End of Feed