शिक्षा में बड़ा बदलाव: पंजाब बना देश का पहला राज्य, जहां 1 से 12वीं तक AI होगा मुख्य विषय

Punjab Becomes First State to Introduce AI: PSEB से जुड़े सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक AI को एक जरूरी विषय बना दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 'Sarbat.AI' नाम का प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

Punjab Becomes First State to Introduce AI: पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब PSEB से जुड़े सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को एक जरूरी विषय बना दिया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 'Sarbat.AI' नाम का प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस मौके पर शिक्षा एक्सपर्ट, टेक कंपनी के लोग और विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। आगे चलकर हर काम में AI का इस्तेमाल होगा। इसलिए बच्चों को अभी से इसके बारे में पढ़ाना जरूरी है, ताकि वो भविष्य के लिए तैयार हो सकें।कितने बड़े लेवल पर होगाये देश का सबसे बड़ा राज्य-स्तरीय AI शिक्षा प्रोग्राम है। इसके तहत पंजाब के 25,172 स्कूलों के करीब 31.5 लाख छात्र AI पढ़ेंगे।

Punjab becomes first state to introduce AI

शुरुआत कैसे होगी

पहले 12,424 कंप्यूटर साइंस टीचर बच्चों को AI पढ़ाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे सभी विषयों के 2 लाख से ज्यादा टीचरों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि वो हर सब्जेक्ट में AI का इस्तेमाल करके पढ़ा सकें। अभी तक AI स्कूलों में सिर्फ एक वैकल्पिक या स्किल वाला विषय था। लेकिन पंजाब पहला राज्य है जिसने इसे कक्षा 1 से 12 तक मुख्य विषय बना दिया।

End of Feed