PU Exam 2026 Postponed: पंजाब यूनिवर्सिटी ने 26 मई की परीक्षाएं की स्थगित, इस दिन होगी परीक्षा

PU Exam 2026 Postponed: पंजाब में होने वाले नगर पालिका चुनाव को देखते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा परीक्षाओं को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है। इसका अर्थ यह है कि 26 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

PU Exam 2026 Postponed: पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जो छात्रों के लिए जानना जरूरी है। यह अपडेट मई मे होने वाली परीक्षा को लेकर है। बता दें कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के शेड्यूल (PU Exam Schedule)में एक बड़ा बदलाव किया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और परीक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 26 मई 2026 को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है।

PU Exam 2026 Postponed

PU Exam 2026 Postponed

परीक्षाएं स्थगित करने की मुख्य वजह

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन संख्या 'No: 3945/C' के मुताबिक, पंजाब में होने वाले नगरपालिका चुनाव के कारण परीक्षाओं को स्थगित करने का यह फैसला लिया गया है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों की आवश्यकता और छात्रों व स्टाफ की आवाजाही में होने वाली संभावित दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इतना ही नहीं छात्रों के लिए नई डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

End of Feed