PSTET 2024: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आज से करें अप्लाई, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

PSTET 2024 Notification: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर आज यानी 16 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

PSTET 2024 Notification: पीएसटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी पंजाब टीईटी 2024 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर आज यानी 16 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 5 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर सुधार कर सकते हैं।

PSTET 2024

PSTET 2024

Punjab TET 2024 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

पीएसटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है।

End of Feed