PSSSB Punjab Clerk Answer Key 2026 Released: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर (Punjab Clerk Answer Key 2026) दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए 13 अक्टूबर को ओपन कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।
PSSSB Punjab Clerk Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें पंजाब क्लर्क भर्ती परीक्षा की आंसर की
PSSSB Clerk Exam Date 2026: कब हुई थी पीएसएसएसबी क्लर्क की भर्ती परीक्षा
बता दें पीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 531 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
PSSSB Punjab Clerk Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की
- सबसे पहले PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PSSSB Punjab Clerk Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
PSSSB Clerk Answer Key 2026: आंसर की पर होगी ये जानकारी
यहां अभ्यर्थियों को आंसर की में परीक्षा से जुड़ी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए, जिसमें विज्ञापन नंबर, परीक्षा की तारीख, पद का नाम, प्रश्न पत्र का सेट, प्रश्न संख्या और सही उत्तर शामिल हैं। उन्हें आपत्तियां दर्ज करने के निर्देश भी पढ़ने चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि क्या कोई शुल्क लागू होता है।
PSSSB Clerk Answer Key: 20 अक्टूबर तक डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि, उम्मीदवारों को अपने ऑब्जेक्शन सबमिट करने से पहले आंसर की को ध्यान से देखना चाहिए। उन्हें 20 अक्टूबर 2026 तक ज़रूरी दस्तावेज भी बोर्ड के ऑफिस में भेजने होंगे।
