PSSSB Fireman Answer Key 2023 Released: अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब के कार्यालय ने फायरमैन (नगर परिषद)/फायरमैन (नगर निगम) भर्ती 2023 के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार sssb.punjab.gov.in के अलावा यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
फायरमैन परीक्षा की आंसर की
आंसर की जारी होने के साथ PSSSB ने आपत्ति करने का भी विकल्प दिया है, इसके लिए विंडो भी एक्टिवेट कर दी गई है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर या उससे पहले वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना फीडबैक भेज सकते हैं। ध्यान रहे, उम्मीदवारों प्रति प्रश्न 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी भेजना होगा।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “ऑनलाइन आपत्तियों को जरूरी दस्तावेजों के साथ ही जमा करें व साथ में पैसों का डिमांड ड्राफ्ट भी लगाएं। यह डीडी ''सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, मोहाली पंजाब'' के पक्ष में बनेगा।
ऑनलाइन आपत्तियां सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को स्क्रीन पर एक संख्या दिखाई देगी और इसको नोट कर लें।
डिमांड ड्राफ्ट की मूल हार्ड कॉपी और संख्या के साथ आवश्यक दस्तावेजी प्रमाण को स्पीड पोस्ट के माध्यम से सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब, वन परिसर, सेक्टर -68, एसएएस नगर, मोहाली के कार्यालय में भेजना होगा। बोर्ड ने कहा, 10 अक्टूबर से पहले यह निर्धारित स्थल पर पहुंच जाना चाहिए।
इसमें कहा गया है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद आपत्ति के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। पीएसएसएसबी ने कहा कि विशेषज्ञों की एक समिति इन आपत्तियों की जांच करेगी और विशेषज्ञ समिति का निर्णय अंतिम होगा।
