PSSSB clerk exam 2022 answer key: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पीएसएसएसबी क्लर्क आंंसर की 2022 27 अक्टूबर को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार पीएसएसएसबी क्लर्क आईटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- sssb.punjab.gov.in से अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की को चेक कर सकते हैं। आपत्ति के मामले में, उम्मीदवार इसे जारी होने के तीन दिनों के भीतर 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति इसके माध्यम से भेजनी होंगी। आंसर की आपत्ति प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक की चेक कर आपत्ति उठाने के लिए कदम उठाएं।
PSSSB क्लर्क भर्ती 2022
PSSB क्लर्क आंसर की 2022 के खिलाफ आपत्ति उठाने वाले उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये भुगतान करना होगा। पीएसएसएसबी को फॉर्म भेजते समय आपकी आपत्ति का समर्थन करने वाले वैध प्रमाण को सत्यापित करना जरूरी होगा।
PSSB आंसर की का लिंक - PSSSB Answer key Objection form 2022 link
आधिकारिक वेबसाइट से या यहां दिए गए लिंक के माध्यम से पीएसएसएसबी उत्तर कुंजी आपत्ति फॉर्म 2022 डाउनलोड करें। फॉर्म का एक प्रिंट आउट लें, उसे भरें और आवश्यक दस्तावेजों को सत्यापित करें। मोहाली में देय 'सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, पंजाब' के पक्ष में तैयार एक डिमांड ड्राफ्ट (प्रति आपत्ति के अनुसार 100 रुपये) भी भेजें। अब, निर्धारित प्रारूप में ईमेल ssbtestpup2022@gmail.com के माध्यम से आपत्ति भेजें।
