PSEB 12th Result 2023: जारी हुआ नोटिस इस तारीख को आएगा पंजाब बोर्ड का​ रिजल्ट, देखें ऑफिशियल अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 18, 2023, 12:07 PM IST

PSEB 12th Result 2023 Date and Time: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली ने PSEB 12वीं का रिजल्ट 2023 की तारीख का नोटिस जारी कर दिया है! वेबसाइट पर आधिकारिक अपडेट के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी के परिणाम मई में ही जारी किए जाएंगे, पंजाब बोर्ड के छात्र pseb.ac.in से परिणाम देख सकेंगे।

Punjab School Education Board, Mohali PSEB 12th Result 2023 date की घोषणा कर दी गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली ने अभी केवल 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी करने से जुड़ी जानकारी दी है, इसके अनुसार, सीनियर सेकेंडरी के परिणाम मई में ही जारी किए जाएंगे, नोटिस में कहा गया है कि PSEB 12th Result 2023 को 31 मई तक या इससे पहले भी जारी किया जा सकता है।

PSEB 12th Result Date Declared

पंजाब बोर्ड का रिजल्ट 2023

PSEB 12th Result 2023 की घोषणा की सटीक तारीख नहीं है, लेकिन आधिकारिक तौर पर 31 तक या इससे पहले जारी होने की बात कही गई है। बता दें, एक बार PSEB 12th Result 2023 जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर से देखा जा सकेगा। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत भी लगातार पंजाब बोर्ड को ट्रैक कर रहा है। यहां भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

End of Feed