pseb.ac.in, PSEB 5th Result 2024: पीएसईबी 5 वीं कक्षा का परिणाम 2024 घोषित , 99.84 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

PSEB 5th Result 2024, Sarkari Result 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

PSEB 5th Result 2024, Punjab Board PSEB Class 5th Result 2024 Declared at pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट (PSEB Class 5th Result 2024) आज यानी 1 अप्रैल को जारी कर दिया है। इसकी घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने मोहाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। हालांकि, रिजल्ट की लिंक कल यानी 2 अप्रैल को एक्टिव की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

PSEB Class 5th Result 2024: कितने स्टूडेंट्स हुए पास

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 3,06,438 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 1,44,454 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से पंजाब बोर्ड 5वीं का कुल पास प्रतिशत 99.84% रहा।

End of Feed