PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2025: जारी होने जा रहा पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट pseb.ac.in पर जल्द जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

PSEB Punjab Board 10th 12th Result 2025: पीएसईबी 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। पीएसईबी 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी पीएसईबी 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

PSEB Punjab Board Result 2025

PSEB Punjab Board Result 2025

PSEB Class 10th 12th Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed