PM YASASVI Scholarship: छात्रों को मिलेगी 1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप, जानें किसे और कैसे मिलेगा मौका

PM YASASVI Scholarship 2025 for OBC Students: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM YASASVI Scholarship 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत ओबीसी (Other Backward Class) समुदाय के योग्य छात्रों को ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जानें पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन-

PM YASASVI Scholarship 2025 for OBC Students: प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 (PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (YASASVI)) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), ईबीसी (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) और डीएनटी (घुमंतू जाति) समुदायों के छात्रों को शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई को बिना किसी वित्तीय बाधा के जारी रख सकें।यह योजना उन छात्रों के लिए है जो देश के टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ते हैं—ऐसे स्कूल जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100% परिणाम दिए हैं। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। पात्र छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

PM YASASVI Scholarship 2025

PM YASASVI Scholarship 2025

PM YASASVI Scholarship 2025 Registration: कौन कर सकता है आवेदन

  • छात्र ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी समुदाय से होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्र वर्तमान में कक्षा 9 या कक्षा 11 में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र का स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में लगातार 100% परिणाम देने वाला होना चाहिए।

पीएम यशस्वी योजना 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

  • यशस्वी योजना के पंजीकरण के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर दिए गए मेनू से "Register" विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस पृष्ठ पर आपको निम्न जानकारी भरनी होगी: उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, एक पासवर्ड तैयार करें
  • सभी विवरण भरने के बाद "Create Account" पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएगा।
  • कृपया भविष्य की आवश्यकता के लिए जनरेट किया गया आवेदन संख्या (Application Number) नोट करके रख लें।

End of Feed