PM Rashtriya Bal Puraskar 2024: राष्‍ट्रपति द्रौप‍दी मुर्मू ने पीएम राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार से किया सम्मानित, जानें कितने बच्चों को मिला अवॉर्ड

PM Rashtriya Bal Puraskar 2024, Rashtriya Bal Puraskar 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 19 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है।

PM Rashtriya Bal Puraskar 2024, Rashtriya Bal Puraskar 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 19 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है। इस समारोह का आयोजन 22 जनवरी 2024 को दिल्‍ली स्‍थित विज्ञान भवन में किया गया। यह पुरस्कार बच्चों को कला और संस्कृति, वीरता, नवाचार, सामाजिक सेवा, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उनके असाधारण काम के लिए दिया गया।

PM Rashtriya Bal Puraskar 2024

PM Rashtriya Bal Puraskar 2024

किन बच्चों को मिला पुरस्कार

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हर साल असाधारण योग्यता और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 5 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को दिया जाता है। इस साल यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले कुल बच्चो में नौ लड़के और दस लड़कियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किन बच्चों को इस साल बाल पुरस्कार से नवाजा गया है।

End of Feed