एजुकेशन

JKBOSE Admit Card 2024: जारी हुआ जेके बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JKBOSE Admit Card 2024, JK Board 10th 12th Admit Card 2024: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन मार्च और अप्रैल में किया जाएगा।

Image

JKBOSE 10th 12th Admit Card 2024

JKBOSE Admit Card 2024, JK Board 10th 12th Admit Card 2024: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (JKBOSE 10th 12th Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह जम्मू और लेह डिवीजनों में अपने संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, स्कूलों के प्रमुख संस्थान के ऑनलाइन पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE 10th 12th Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जम्मू और कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं (सॉफ्ट जोन) एग्जाम का आयोजन 7 मार्च से 3 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 11वीं (सॉफ्ट जोन) की परीक्षा 30 मार्च से 25 अप्रैल तक होगी। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download JKBOSE 10th 12th Admit Card 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JKBOSE 10th 12th Exam 2024: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते सत्र में कक्षा 10वीं परीक्षा में 1,48,701 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 1,18,791 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, कक्षा 12वीं परीक्षा में 1,27,636 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इस परीक्षा में कुल 82,441 सफल घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article