14 अप्रैल 2026 की तारीख बिहार की राजनीति में हमेशा याद की जाएगी। क्योंकि इस दिन 10 बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।
जैसा की हमने बताया कि नीतीश कुमार 2005 से ही बिहार के सीएम के पद पर हैं। इस बीच कई इलेक्शन आए और गए, लेकिन सीएम का पद नीतीश कुमार के पास सुरक्षित रहा। लेकिन अब तख्तापलट हो गया है और बिहार की राजनीति ने एक नया मोड़ लिया है।
नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने अगले सीएम के लिए सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा उसके बाद रेणु देवी समेत की विधायकों ने नाम पर स्वीकृति दी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में अगले सीएम के नाम यानी सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की।
नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम की गद्दी वर्ष 2000 से 2026 तक सीएम रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 10 बार सीएम पद की शपथ ली। CM पथ की पहली शपथ नीतीश कुमार ने मार्च 2000 में ली, दूसरी 24 नवंबर 2005, तीसरी बार 2010, चौथी शपथ फरवरी 2015, पांचवीं शपथ नवंबर 2015, छठी शपथ जुलाई 2017, सातवीं शपथ नवंबर 2020, आठवीं शपथ अगस्त 2022, नौवीं शपथ 2024 और दसवीं बार शपथ 20 नवंबर 2025 में ली थी।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक एजुकेटेड राजनेता है। उन्होंने 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जिसे अब NIT कहा जाता है, वहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी।
बता दें कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद नीतीश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के तकनीकी पद से की थी और उसके बाद वह राजनीति में आए और एक बड़ा नाम बन गए।
सम्राट चौधरी के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 'डॉक्टर ऑफ लिटरेचर' की शिक्षा कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, USA PFC कामराज यूनिवर्सिटी से की है।