Patna School Closed, School Closed In Patna, Bihar: देशभर में भीषण गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जून में चिलचिलाती गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सूरज की किरणें आसमान से आग का गोला बनकर बरस (Patna School Closed) रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीते दिनों गर्मी की तपिश से दिल्ली में करीब 5 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं बिहार में भी 29 लोगों ने अपनी जान गंवा (School Closed In Patna) दी है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यूपी, दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसी कड़ी में न्यायालय जिला दण्डाधिकारी, पटना ने भी 20 जून से 22 जून तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। ध्यान रहे जिलाधिकारी का यह आदेश पटना के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
Patna School Closed: 22 जून तक बंद रहेंगे पटना में 8वीं तक के स्कूल
