स्किल या मार्क्स... क्या है ज्यादा जरूरी? PM मोदी की इस सलाह से करियर को लगेंगे पंख

Pariksha pe charcha 2026 : पीएम मोदी ने हाल ही में बच्चों, पेरेंट्स और शिक्षकों के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में संवाद करते हुए बताया कि स्किल्स और मार्क्स में क्या ज्यादा जरूरी है। इसे लेकर अकसर बच्चों को कन्फ्यूजन होती है। बदलते दौर में जहां स्किल्स की मांग की तरफ झुकाव बढ़ रहा है, ऐसे में मार्क्स कितने मायने रखते हैं, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को ये बताया है। Pariksha pe charcha, Pariksha pe charcha 2026, Pariksha pe charcha twitter, Pariksha pe charcha PM Modi

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा के 9वें सीजन को संबोधित कर हैं। इसमें वे माता-पिता, छात्रों और शिक्षकों से बातचीत कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देश के दूर-दूर से बच्चे और पेरेंट्स शामिल हुए हैं। अपने संवाद के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों, पेरेंट्स और टीचर्स को काफी कुछ सलाह दी। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को स्किल और मार्क्स को लेकर भी बताया। अकसर जिसमें बच्चे और उनके पेरेंट्स कन्फ्यूज रहते हैं। चलिये जानते हैं परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्किल्स को लेकर बच्चों को क्या समझाया?

pariksha pe charcha

pariksha pe charcha

दो तरह की होती हैं स्किल: पीएम मोदी

पीएम ने बताया कि स्किल्स दो तरह की होती हैं। एक तो रियल लाइफ और एक प्रोफेशनल। दोनों पर ही ध्यान देना जरूरी है। स्किल की शुरुआत तो ज्ञान से ही होती है। मगर लाइफ स्किल का भी ध्यान रखना जरूरी है। इसमें सोने और उठने का समय और एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। लाइफ स्किल का ख्याल भी होना चाहिए। प्रोफेशनल स्किल के साथ-साथ आपको लाइव स्किल पर भी ध्यान देना है। हर स्किल को सुधारते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलन बेहद जरूरी है और ये हर चीज में होना चाहिए।

End of Feed