LIVEPariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा की टेंशन कैसे दूर करें, पीएम मोदी ने दिया छात्रों को सफलता का मूलमंत्र
Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 LIVE Youtube, Streaming, PM Modi Live Today (परीक्षा पे चर्चा लाइव): आज यानी 9 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड रिलीज होने जा रहा है। परीक्षा पे चर्चा के दूसरी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया या पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और Mygov पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक और ऑल इंडिया रेडियो (Pariksha Pe Charcha Live Stream Link) पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा की टेंशन कैसे दूर करें, पीएम मोदी ने दिया छात्रों को सफलता का मूलमंत्र
Pariksha Pe Charcha 2026 Episode 2 LIVE Youtube, Streaming, PM Modi Live Today (परीक्षा पे चर्चा लाइव): आज यानी 9 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड रिलीज होने जा (Pariksha Pe Charcha 2026) रहा है। परीक्षा पे चर्चा के दूसरी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत करेंगे। दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री ना केवल छात्रों के कठिन सवालों का जवाब और स्ट्रेस दूर करने का मंत्र बताएंगे बल्कि सोशल मीडिया के दौर में पढ़ाई और डिजिटल डिस्ट्रेक्शन के बीच बैलेंस बनाने का गुरुमंत्र भी साझा करते हुए (Pariksha Pe Charcha 2026 Youtube) नजर आएंगे। इस बार परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी 2026) के लिए करीब 6.76 करोड़ लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसमें कुल 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हैं। यह आंकड़ा पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 3.53 करोड़ से भी ज्यादा है। इस कार्यक्रम को दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया या पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और Mygov पर जाकर देख सकते है इसके अलावा फेसबुक और ऑल इंडिया रेडियो पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर जाकर या हमारे इस लाइव ब्लॉग पर सबसे तेज व सबसे सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
पीपीसी 2026 के पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बताया था कि एग्जाम हमें अपने आपको एग्जामिन करने के लिए होता है। ऐसे में हमारा गोल एग्जाम में नंबर नहीं हो सकता है, हमारा गोल संपूर्ण जीवन के विकास का होना चाहिए। हमें अपने आपको सीमित नहीं करना चाहिए। पीएम ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि जिंदगी सबसे ज्यादा उत्तम बनें, जीवन अपना सर्वश्रेष्ठ बनें, अपना पूरा जीवन शानदार रहे इसके लिए जीवन को तैयार करना है। शिक्षा एक माध्यम है इसी के आधार पर करना चाहिए।
इसके अलावा जिन छात्रों का गेमिंग में इंटरेस्ट है उस पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गेमिंग में इंटरेस्ट है, पेरेंट्स कहते हैं कि पढ़ाई पर ध्यान दो। मुझे कैसे पता चलेगा कि क्या करूं। माता-पिता डांटते रहते हैं कि गेम मत खेलो। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि सब चुपचाप करते रहो। सफल होंगे तो घरवाले पूरे मोहल्ले में कहेंगे कि मेरे बेटे ने ये किया। आपकी सफलता उनका गर्व बन जाता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल बनाइए। यहां पंचतंत्र पर गेम बनाइए, हनुमानजी की कथा पर गेम बनाओ, अभिमन्यु पर गेम बनाओ, भारतीय कथा-कहानियों पर गेम बनाओ। उन्होंने कहा लेकिन हमें जुआं से बिल्कुल दूर रहना है, यह एक बर्बादी है इसको नहीं होने देना है। लेकिन गेमिंग एक स्किल है।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: आपकी लाइफ में टीचर का महत्व क्या है
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE एक छात्र ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आपके जीवन में शिक्षक का क्या महत्व है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि मैं प्राइमरी में था तो परमार साहब थे, योगा सिखाते थे। हम प्लेयर नहीं बने लेकिन यह समझ आया कि योग करना जरूरी है। दुनिया में जितने बड़े लोगों से मिलोगे तो सब लगभग एक ही बात कहेंगे। मेरे जीवन में मेरी मां का बहुत बड़ा रोल है। कोई कहेगा कि उसकी जिंदगी में टीचर का बहुत बड़ा रोल है।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा की टेंशन कैसे दूर करें
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE आप पुरानी परीक्षा के दिनों को याद करें, जब आप उस परीक्षा को याद करेंगे तो आपको लगेगा कि जब गया तब तो टेंशन था लेकिन जब करके आया तो कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा कि आप पेपर सॉल्व करने की आदत डालें। यदि आप लगातार इसकी प्रैक्टिस करते रहते हैं तो आपको कभी भी तनाव नहीं आएगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: गुजरात में जय और रवि से मिले
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जय और रवि से मिले। उन्हें 2012 में हुई पुरानी मुलाकात याद आ गई। पीएम मोदी ने बताया कि 2012 में गुजरात के आदिवासी इलाके में बहुत आकाल हुआ था, उस समय मैं काफी दिनों तक मैंने काम किया था। वहां उनकी मुलाकात जय और रवि से हुई थी। इस दौरान उन्होंने पीएम जनमन योजना का जिक्र भी किया।
पढ़ाई और स्पोर्ट्स को कैसे बैलेंस करें
पीएम मोदी ने छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा की जीवन में भी जरूरत है और समाज जीवन में भी जरूरत है। इसको कम नहीं आंकना चाहिए। ऐसे में यह गलती कभी मत करना कि खेल में मैं बहुत अच्छा हूं इसलिए मुझे पढ़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन शिक्षा ही सबुछ कर लेगी ऐसा नहीं है। आपमें जो हुनर है उसे डेवलप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बनने के लिए खेलें वो एक विषय है लेकिन जिंदगी में खेल होना चाहिए यह भी बहुत जरूरी है। जिंदगी खेल होने से बचाना है तो जिंदगी में खेल होना चाहिए।
परीक्षा का रिवीजन कैसे करें
परीक्षा से एक हफ्ते पहले रिवाइज कर लें। आप शांत मन से बैठ जाइए और चिंता मत कीजिए जैसा पेपर आता है देख लीजिए। आपको अच्छा विद्यार्थी बनना है तो आपका उस विषय पर ग्रिप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी अच्छा खिलाड़ी कैसे बनता है? सबसे बड़ी बात है कि वह लगातार कंपटीशन करता रहता है, गिरता है हारता है उसमें वह खिलाड़ी बनता है।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एग्जाम के बाद वेकेशन पर कहांं जाएं
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE आप जिस तहसील में से उसकी लिस्ट बनाएं कि यहां कौन कौन सा जगह हैं, फिर लिस्ट बनाइए कि जिले और राज्य में कौन सी जगह हैं देखे नहीं हैं। हम कहीं भी जाएं तो स्टूडेंट के तौर पर जाएं। रेल के डिब्बे में जाएं और खाना भी ले जाएं। देखना चाहिए कि भीड़ होती, लोग बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इतनी विविधताओं से भरा हुआ है कि एक जिंदगी भी कम पड़ जाएगी देखने के लिए।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एआई पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE एक छात्र ने कहा कि एआई का इस्तेमाल बढ़ने से डर लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय कहा कि किसी चीज से डरना नहीं चाहिए, ध्यान रखें कि हमें उसका गुलाम नहीं बनना है। हमेशा खुद ही निर्णायक बनें। कुछ बच्चों के लिए मोबाइल उनका मालिक बन गया है। अगर मोबाइल नहीं है तो खाना नहीं खा सकते, टीवी नहीं है तो कोई काम नहीं कर सकते। ऐसे में आप पक्का कर लीजिए कि मैं गुलाम नहीं बनूंगा। उदाहरण के तौर पर उन्होंने छात्रों को समझाया कि अगर हम एआई से पूछें कि ये किताब कहां मिलेगी, लेकिन अगर आप कहें कि आप भी बता दें कि इस किताब के अंदर क्या है तो ये गड़बड़ होगा। हमेशा नेचर ऑफ जॉब बदलेगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: मोटिवेशन या अनुशासन क्या है जरूरी
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE पीएम मोदी ने कहा कि दोनों चीजें महत्वपूर्ण हैं। अगर अनुशासन है ही नहीं तो कितनी भी इंस्पिरेशन होगा वो किसी काम का नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण के तौर पर छात्रों को समझाया कि मान लीजिए एक किसान है उसके प्रेरणा मिल रही है बगल वाला किसान बहुत फसल कर रहा है उसे इंस्पिरेशन वहां से मिल रहा है, लेकिन बारिश से पहले जोतना चाहिए वो सोचे हफ्ते के बाद करेंगे फिर वो कुछ भी करे उसकी हालत खराब रहेगी। इंस्पिरेशन में अनुशासन है तो सोने पर सुहागा का काम करता है
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: 2047 तक विकसित भारत कैसे बनेगा
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि सिंगापुर के बारे में आपने सुना होगा। यह एक छोटा सा मछुआरे वाला गांव था, लेकिन आज यह इतना बड़ा बन गया। डेवलप कंट्री बनना है तो हमें उसके जैसी आदतें अपनानी पड़ेंगी। देश के नागरिक होने के नाते अपने जीवन में चीजों का पालन करने से ही विकसित भारत बनेगा। वोकल फॉर लोकल अपने देश में बनी चीजें खरीदें, देश की छोटी-छोटी चीजों में कंट्रीब्यूट करें तभी विकसित भारत बनेगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पढ़ाई और पैशन दोनों के बीच बैलेंस कैसे बनाएं
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रा को समझाते हुए कहा कि दो अलग चीज हैं ऐसा आप क्यों मानते हैं। मान लीजिए आपको आर्ट का शौक है और आपने साइंस का कोई विषय पढ़ा और उसमें किसी लैब की चर्चा और कुछ केमिकल मिलाने की चर्चा है तो आप ऐसा कीजिए कि आप कागज लीजिए और कागज पर पेंटिंग करते हुए लैब बनाएं और जो केमिकल पढ़ने के थे हर बॉटल पर केमिकल का नाम लिखें, फिर आप पढ़ने में आया था कि इस केमिकल को मिलाने से ऐसा कलर बनता है। इससे आपका चित्र का काम भी हो जाएगा और लेशन भी याद हो जाएगा। इस प्रकार आप एकसाथ दोनों काम कर सकते हैं। डेली या सप्ताह में दो दिन इसके लिए दें।
स्टार्टअप के लिए किन किन विषय की जानकारी चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पहले आपका ध्यान इस बात पर होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं। कुछ स्टार्टअप ऐसे हैं जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में इनोवेशन करना चाहते हैं। किसी को लगता है कि मैं ड्रोन बनाऊं, तो किसी को लगता है कि मैं घर में बिजली की व्यवस्था ऐसे ही कर दूं। स्टार्टअप आप कभी भी शुरू कर सकते हैं। छोटे छोटे काम से भी आप स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: टीचर्स को पीएम मोदी की सलाह
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE टीचर का प्रयास रहना चाहिए टीचर की स्पीड छात्र से एक कदम ज्यादा होना चाहिए। हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में ना हो। जिस प्रकार किसान खेत को सींचता है ठीक उसी प्रकार टीचर्स को भी छात्रों के मन को जोतना चाहिए। इसका तरीका यह है कि मान लीजिए जनवरी के तीसरे सप्ताह में इतिहास का ये पाठ पढ़ाना है तो जनवरी एक तारीख को छात्रों को बता दें कि पहले वीक में हिस्ट्री का ये पाठ पढ़ाऊंगा। इससे छात्रों को पता होगा कि आने वाले सप्ताह में ये ये विषय आने वाला है। इससे छात्र पहले से तैयार रहेंगे और जब टीचर्स उस पाठ को पढ़ाएंगे तो छात्रों को अच्छे से समझ आएगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: यहां पर देख सकेंगे परीक्षा पे चर्चा 2026 लाइव
https://x.com/EduMinOfIndia/status/2020468676198301722
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: यहां देखें परीक्षा पे चर्चा की लाइव स्ट्रीमिंग
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। इसके अलावा यह कार्यक्रम पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय (MoE), दूरदर्शन और MyGov.in जैसे ऑफिशियल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा छात्र इसे मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के यूट्यूब, या पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और Mygov पर जाकर देख सकते है इसके अलावा फेसबुक लाइव पर भी देख सकेंगे।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE आज यानी 9 फरवरी को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड रिलीज होने जा रहा है। परीक्षा पे चर्चा के दूसरी एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत करेंगे।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम ने बताया क्यों मुश्किल लगती हैं परीक्षाएं ?
पीएम मोदी ने कहा कई छात्र और टीचर्स सालों से एक ही तरीके का पालन करने हुए आ रहे हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि ये बीमारी उनके समय में भी थी। हालांकि एक अच्छा शिक्षक सर्वांगीण विकास में ध्यान देता है। पूरा सिलेबस पढ़ाता है और उसपर मेहनत करवाता है।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम ने बच्चों को बताया सफलता का मंत्र
पीएम ने बच्चों को एग्जाम के मंत्र बताते हुए कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं। कंपीटीशन खुद से करें दूसरों से नहीं। मुश्किल काम पहले ही निपटा लें। एग्जाम वॉरियर बनें, रट्टू तोता नहीं।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: स्किल या मार्क्स... क्या है ज्यादा जरूरी?
जब बच्चों ने स्किल या मार्क्स में से एक में चुनने का सवाल किया तो पीएम ने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए। बैलेंस होना चाहिए। एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे कि नहीं गिरोगे ?
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सभी छात्र डायरी बनाएं
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में आए स्टूडेंट्स से कहा कि सभी छात्र एक डायरी बनाएं। रात में सोने से पहले सभी छात्र डायरी में अगले दिन का प्लान लिख लें। दूसरे दिन मैच करें कि क्या किया और क्या रह गया। इससे सब बदल जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: टाइम मैनेजमेंट और समय का सही उपयोग
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE जीवन में यदि आपने टाइम मैनेजमेंट सीख लिया और समय का सही उपयोग सीख लिया तो आपको कभी भी प्रेसर महसूस नहीं होगा, थकान नहीं लगेगी।