Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, जानें कब मिलेगा सम्मान

  • Edited by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 26, 2023, 12:42 PM IST

Padma Awards 2023: केंद्र ने कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। 106 पद्म पुरस्कारों में छह पद्म विभूषण, नौ पद्मभूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं।

News on Air: केंद्र ने कल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। 106 पद्म पुरस्कारों में छह पद्म विभूषण, नौ पद्मभूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं।ओआरएस के जनक दिलीप महालनोबिस को बाल चिकित्सा के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओआरएस ने विश्व स्तर पर पांच करोड़ से अधिक लोगों की जान बचाई है।

padma awards 2023

पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को सार्वजनिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वालों में कन्नड़ उपन्यासकार और पटकथा लेखक एस.एल. भाईरप्पा, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला और लेखक तथा समाजसेवी सुधा मूर्ति शामिल हैं।

End of Feed