OSSSC Nursing Officer Recruitment 2026 : हेल्थ सेक्टर में नौकरी देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा सब ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। इस मेगा भर्ती अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में कुल 5,989 खाली पदों को भरा जाएगा। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
OSSSC Nursing Officer Recruitment
आवेदन की लास्ट डेट कब ?
इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले अप्लाई कर लें। परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख को लेकर आयोग बाद में जानकारी देगा। एलिजिबिलिटी की बात करें तो इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा या फिर बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।
कैसे करें अप्लाई ?
- अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेजपर दिए Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- अगर आप नए यूजर हैं, तो 'New User' पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार लॉगिन कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी पर्सनल और प्रोफेशनल डीटेल्स अच्छे से भर लें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छी तरह रीव्यू करने के बाद फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कितनी होगी सैलरी ?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतनमान के पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती सैलरी 30,000 से लेकर 92,000 के बीच में होगी।
