OSSSC CRE Recruitment : ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेश के तहत बंपर भर्ती निकाली थी। अगर आप भी इस भर्ती के जरिये ओडिशा में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके पास सिर्फ आज का ही समय बचा है। आयोग ने जो नोटिस जारी किया है, उसके अनुसार 1518 खाली पदों के लिए आज यानी 15 फरवरी को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है।
OSSSC CRE Recruitment 2026
उम्मीदवार जल्दी से जल्दी कर लें आवेदन
जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट समय में वेबसाइट पर होने वाले ट्रैफिक और तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अप्लाई कर लें। इस भर्ती के जरिये ओडिशा सरकार के अलग-अलग जिला संवर्ग के खाली पदों को भरा जाना है। जिसमें सांख्यिकीय क्षेत्र अन्वेषक, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमीन, वन रक्षक और लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर शामिल हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई ?
ज्यादातर पदों के लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि कुछ टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या फिर खास प्रमाणपत्र की जरूरत हो सकती है। उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ना, लिखाना और बोलना आना जरूरी है क्योंकि ये राज्य स्तरीय सेवा है।
जान लें उम्र सीमा
उम्र सीमा की बात की जाए तो ओडिशा सरकार की इस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18/21 साल और अधिकतम 38 होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। OSSSC CRE 2026 के लिए ये चयन प्रक्रिया कई सारे चरणों के जरिये की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा।
