Odisha SSB JA Admit Card 2026: जारी हुआ ओडिशा एसएसबी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें रिवाइज्ड एग्जाम डेट

Odisha SSB JA Admit Card, Exam Date 2026: ओडिशा स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। यहां 21 और 23 नवंबर 2026 को होने वाली भर्ती परीक्षा को चक्रवात 'अकवान' के चलते स्थगित कर दी गई है। हालांकि 25, 27 नवंबर और 1 व 2 दिसंबर 2026 को होने वाला एग्जाम अपने निर्धारित समय पर होगा।

Odisha SSB JA Admit Card, Exam Date 2026: ओडिशा एसएसबी जेए के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। यहां 21 और 23 नवंबर 2026 को होने वाली भर्ती परीक्षा को चक्रवात 'अकवान' के चलते और आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि 25 नवंबर, 27 नवंबर और 1 व 2 दिसंबर 2026 को होने वाला एग्जाम अपने निर्धारित समय पर होगा।

Odisha SSB JA Admit Card, Exam Date 2026

Odisha SSB JA Admit Card, Exam Date 2026: ऐसे डाउनलोड करें ओडिशा एसएसबी जेए का एडमिट कार्ड

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 25 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के हॉल टिकट 21 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed