Odisha School Closed Today: इस राज्य के कुछ जिलों में आज 24 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन का आदेश

ओडिशा के कुछ जिलों में लगाता भारी बारिश के चलते आज 24 अगस्त 2026 को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। यहां कालाहांडी जिले में हाती नदी के तटबंधों पर अचानक बाढ़ आने से निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

Odisha School Closed Today: ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हो रही लगातार भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर (Odisha School Closed Today) दिया है। कालाहांडी जिले में हाती नदी के तटबंधों पर अचानक बाढ़ आने से निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। वहीं, मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Odisha School Closed Today

Odisha School Closed Today: ओडिशा के कुछ जिलों में बाढ़ के चलते आज 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

अधिकारियों के मुताबिक, इंद्रावती परियोजना के मंगलपुर बैराज से हाती नदी में 412 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पहले से उफान पर चल रही नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कलामपुर ब्लॉक के तलपाड़ा, बांकापाला और जांपादार गांवों के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। प्रशासन ने पारुआगुडा और बोडेलबंध गांवों से 293 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें मुफ्त राशन उपलब्ध कराया।

End of Feed